जबलपुर (ईएमएस)। श्री गजानन महाराज प्राकट्य (जन्मोत्सव) महोत्सव के अवसर पर यादव कॉलोनी स्थित श्री गजानन मंदिर में 34वें वार्षिक महोत्सव के तहत दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार 7 फरवरी को माता की चौकी एवं देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात 8 फरवरी को सुबह 10 बजे से धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत गणपति अथर्वशीर्ष पाठ, सहस्त्रार्चन, रुद्राभिषेक तथा श्री गजानन महाराज के अभिषेक से होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे हवन-होम एवं आरती संपन्न होगी और दोपहर 1 बजे से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 4 बजे से विशाल पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो काली मंदिर से प्रारंभ होकर जय नगर, यादव कॉलोनी, स्नेह नगर लेबर चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः श्री गजानन मंदिर यादव कॉलोनी में संपन्न होगी। आयोजन समिति के सदस्यों विनोद देवी, सदाशिव राव कुलकर्णी, राधवेंद्र यादव, रंजीत सिंह ठाकुर, रंजीत पटेल, राकेश पटेल, अभय पालकी, सच्चिदानंद शेकटकर, गिरीश मैराल, चिन्मय जोशी, हर्षल पुणतांबेकर, विध्येश भापकर सहित भक्त मंडल ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करने का आग्रह किया है। सुनील साहू / मोनिका / 05 फरवरी 2026/ 06.03