राज्य
05-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस फ्लाईओवर के वायरल वीडियो मामले में मध्य भारत मोर्चा के दर्जनों सदस्य कोतवाली थाने पहुंचे जहां उन्होंने सी एस पी के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें सदस्यों ने कहा कि फ्लाईओवर की दरार का वीडियो उन्होंने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल नहीं किया जिससे जनता मै भ्रम का माहौल उत्पन्न हो मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव का कहना है कि वीडियो सिर्फ मीडिया बंधुओं को दिया गया था ताकि दरार का स्पष्टीकरण हो सके चुकी अभी एक डंपर की घटना घटित हुई थी तो हम नहीं चाहते कि कोई भी जन हानि हो इसको लेकर वीडियो भेजा गया था ताकि वायरल किया गया। मोर्चा सदस्यों ने कहा कि अगर पुलिस विवेचना करे तो वो उनका साथ देंगे पर वो कही गलत नहीं है। उनके ऊपर झूठा मामला बनाया गया है जिसे हटाया जाए, ज्ञापन दौरान अध्यक्ष सौरभ यादव,दिलीप विश्वकर्मा, जानू शर्मा, राजा बाबा , डी के, लक्की सोनी,आकाश सराफ, रोहित नामदेव, प्रथम खटीक, बल्लू पटेल , राम चौरसिया, उपस्थित थे। सुनील साहू / मोनिका / 05 फरवरी 2026/ 06.03