राज्य
05-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ब्रिज और एमपीआरडीसी के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान आने वाली बाधाओं और उनके निदान पर चर्चा की। कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों से कहा कि वे अपने लक्ष्य अनुरूप कार्य कर प्रगति लाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि रात में विजिबिलिटी कम होती है, इसलिए सड़कों में मोड़ और पुल-पुलियों पर रिफ्लेक्टर और आवश्यक साइनेज लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों में पाए जाने वाले गौवंश के गले में रिफ्लेक्टर पट्टा लगाएं और उन्हें गौशालाओं में भेजना सुनिश्चित करें, ताकि किसी गौवंश का सड़क में दुर्घटना न हो। इसके अलावा कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि वे सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस में आवश्यक रिपेयरिंग भी कराएं। बैठक के दौरान निर्माण विभागों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा। शासन का पक्ष मजबूती से रखने के दिये निर्देश कलेक्‍टर श्री राघवेन्‍द्र सिंह ने न्‍यायालयों में प्रचलित प्रकरणों में शासकीय अधिवक्‍ता के माध्‍यम से शासन का पक्ष मजबूती के साथ रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। श्री सिंह गुरूवार को आयोजित बैठक में न्‍यायालयीन प्रकरणों में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा कर रहे थे। कलेक्‍टर ने बैठक में विभिन्‍न न्‍यायालयों में चल रहे प्रकरणों का विभागवार ब्‍यौरा लिया। न्‍यायालयीन प्रकरणों के प्रति अधिकारियों को गंभीरता बरतने की हिदायत दी तथा तय समय सीमा के भीतर जवाबदाबा प्रस्‍तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। श्री सिंह ने अवमानना के प्रकरणों में विशेष ध्‍यान देने के निर्देश देते हुये इनमें न्‍यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों का तत्‍परता से पालन किया जाये तथा समय पर कम्‍पलायन्‍स रिपोर्ट प्रस्‍तुत की जाये। सुनील साहू / मोनिका / 05 फरवरी 2026/ 06.03