राज्य
05-Feb-2026


निगम अमले ने 59 प्रकरणों में 11 हजार 700 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की भोपाल(ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में साफ-सफाई को उच्च स्तरीय बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले तथा प्रदूषण फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में सी.एंड.डी वेस्ट एवं गंदगी फैलाने तथा स्वच्छता के मानकों का पालन न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 59 प्रकरणों में 13 हजार 700 रुपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देशों के परिपालन में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने वार्ड क्र. 56, 60, 61, 65, 68, 72, 73 तथा 74 में सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, कचरा पृथक-पृथक न करने, पृथक-पृथक डस्टबिन न रखने तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 59 प्रकरणों में 11 हजार 700 रुपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। हरि प्रसाद पाल / 05 फरवरी, 2026