राज्य
05-Feb-2026


वन एवं वन्यजीव निगरानी के लिए धार वन मंडल में विशेष ड्रोन स्क्वाड गठित भोपाल(ईएमएस)। वन एवं वन्यजीवों की प्रभावी निगरानी और संरक्षण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य सेधार वनमंडलद्वारा एक विशेषड्रोन स्क्वाड का गठन किया गया है। आधुनिक तकनीक से लैस यह पहल वन प्रबंधन और आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई को सक्षम बनाएगी। ड्रोन स्क्वाड में दो उन्नत ड्रोन, पर्याप्त बैटरी बैकअप और आपात स्थितियों में टीम की त्वरित तैनाती के लिए एक समर्पित वाहन शामिल है। टीम का नेतृत्व उप वनपाल स्तर के अधिकारी को सौंपा गया है। इसमें दो वन रक्षक और एक प्रशिक्षित ड्रोन ऑपरेटर की तैनाती भी की गई है। यह ड्रोन स्क्वाड वनाग्नि की समय पर पहचान एवं निगरानी, मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर नजर रखने, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तथा वानिकी कार्यों के प्रभावी दस्तावेजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस पहल से वन एवं वन्यजीव संरक्षण की प्रक्रिया अधिक सक्षम बनेगी, साथ ही वन प्रबंधन प्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। हरि प्रसाद पाल / 05 फरवरी, 2026