- घात लगाकर खड़े होते थे प्लेटफॉर्म के आखिरी सिरे पर - ट्रेन के प्लेटफार्म छोड़ने और आउटर के पास स्लो होने पर झपट लेते थे मंगलसूत्र भोपाल(ईएमएस)। जीआरपी इटारसी ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चलती ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाकर झपटमारी करने वाले दो शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर उनके पास से पौने दो लाख से अधिक का माज जप्त किया है। - महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भागा था एक बदमाश मिली जानकारी के अनुसार चर्च कपूर बावड़ी जिला पुणे की रहने वाली सोमवारी गुप्ता पति मिठाई लाल गुप्ता (49) ने अपनी शिकायत में बताया था की बीती 1 फरवरी 26 को वह कामायनी एक्सप्रेस के कोच नबंर एस-4 की बर्थ नं 78 पर अपने परिवार के साथ पुणे से फूलपुर का सफर कर रही थी। सफर के दौराने ट्रेन के रेल्वे स्टेशन इटारसी से निकलकल स्लो स्पीड में चल रही थी। इसी बीच अज्ञात बदमाश उनके गले में पहना करीब 75 हजार कीमत का मंगलसूत्र खींचकर चलती ट्रेन से नीचे कूदकर फरार हो गया। मामले की शिकायत महिला ने जीआरपी थाना भोपाल में की, यहॉ जीरो पर कायमी कर केस डायरी जीआरपी थाना इटारसी को भेजी गई। वहॉ असल कायमी कर आरोपी की तलाश शुरु की गई। बदमाश की धरपकड़ के लिये बनाई गई टीम ने सीसीटीवी खंगाले, फूटेज मे वारदात करने वाले बदमाश नजर आए। टीम ने आगे की पड़ताल करते हुए इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, पिपरिया, भोपाल सहित आसपास के 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर बीते दिन आरपीएफ़टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर इटारसी आउटर पर खड़े दोनो संदेही युवको को जबलपुर छोर रेल्वे स्टेशन इटारसी से घेराबंदी पकड लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सोनू अहिरवार पिता पूरन अहिरवार (22) निवासी बंदीछोड़ पिपरिया जिला नर्मदापुरम और आशीष कुशवाह पिता दायाराम कुशवाह (19) निवासी मेहरोनी ललितपुर (उत्तरप्रदेश) के रुप में हुई। थाने लाकर पुलिसिया अंदाज में की गई पूछताछ में आरोपी सोनू अहिरवार ने अपने साथी आशीष कुशवाह के मिलकर कामायनी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने का खुलासा किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से 1 लाख 86 हजार कीमत के दो मंगलसूत्र सहित सोने के दाने जप्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियो को कोर्ट में पेश किया गया जहॉ से उन्हें दोनों आरोपियों को नर्मदापुरम जेल भेज दिया गया है। - कोच में खिड़की पर बैठी महिलॉए होती थी सॉफ्ट टारगेट पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला की जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म से निकलती या सिग्नल के पास धीमी होती तब आरोपी प्लेटफ़ॉर्म के आखरी सिरे पर खड़े हो जाते। शातिर आरोपी खिड़की के पास बैठी महिला यात्रियों को टारगेट कर पलक झपकते ही उनके गले से मंगलसूत्र झपट कर अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो जाते थे। इससे पहले पीड़ित कुछ समझ पाते उसके पहले ही ट्रेन निकल जाती थी। जुनेद / 6 फरवरी