क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


जशपुर(ईएमएस)। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटुराबहार के हर्रापारा में एक किसान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि खेत की जुताई करने के दौरान किसान ने बबूल के पेड़ से फांसी लगा ली। मिली जानकारी के अनुसार हर्रापारा निवासी देवसिंग नेताम ट्रैक्टर लेकर चिकटापारा स्थित अपने खेत की जुताई करने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जुताई का एक चक्कर पूरा करने के बाद वे अचानक खेत की मेड़ पर पहुंचे और वहां बबूल के पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)07 फरवरी 2026