क्षेत्रीय
07-Feb-2026
...


- दो आरपी गिरफ्तार,गेट खोलते ही मुंह दबाया राजगढ़(ईएमएस ) जिले के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात को घर से 18 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। युवती को घर से जबरन उठाकर खेत में ले जाया गया। आरोपियों की ओर से लौटते समय हुए सड़क हादसे के बाद पूरा मामला उजागर हुआ। घटना 5 फरवरी की रात की है। जब युवती के परिजन एक पारिवारिक कार्यक्रम में गांव से बाहर गए हुए थे। युवती घर पर अकेली थी। रात करीब साढ़े 11 बजे घर का गेट बजा। परिजनों के लौटने की आशंका में जैसे ही युवती ने गेट खोला, बाहर मौजूद दो युवकों सुरेश दांगी और उसका भांजा कालू दांगी ने अचानक उसका मुंह दबा दिया और हाथ पकड़कर उसे जबरन बाहर खींच लिया। इसके बाद दोनों आरोपी युवती को मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाकर गांव से बाहर खेतों की ओर ले गए। खेत में स्थित एक कुएं के पास बनी घास-फूस की झोपड़ी में एक आरोपी सुरेश दांगी ने युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा आरोपी कालू दांगी पास ही खेत मे खड़ा रहा। वारदात के बाद दोनों आरोपी युवती को वापस घर छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल से निकले। घर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आते देख दोनों आरोपी मोटरसाइकिल लेकर मौके से निकल गए। इसके बाद युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। परिजन भी घर लौट आए थे , तब युवती ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीधे छापीहेड़ा थाने पहुंचे। पुलिस ने युवती की शिकायत पर सुरेश दांगी और कालूसिंह दांगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 137(2), 87 और 70(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। छापीहेड़ा पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है।-निखिल कुमार (राजगढ़)7/2/2026