राज्य
07-Feb-2026
...


धमतरी(एम्)। जिले में एक युवक का शव दफनाने के तीन दिन बाद पुलिस ने कब्र खोदकर बाहर निकाला। यह कार्रवाई पोस्टमॉर्टम कराने और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए की गई। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार दशरथ यादव सड़क हादसे में घायल हो गया था और उसका इलाज जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बाद में परिजन उसे घर ले आए, जहां 2 फरवरी को उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना 3 फरवरी को शव दफना दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला के मुताबिक युवक के सड़क हादसे की रिपोर्ट पहले से थाने में दर्ज थी, लेकिन मृत्यु के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी गई और बिना पोस्टमॉर्टम शव दफना दिया गया। इसी कारण आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत शव निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)07 फरवरी 2026