राज्य
09-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर 42.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कया है। ये आरोपी एक अंतरराष्ट्रीय साइबर-फाइनेंशियल रैकेट से जुड़े थे, जिसमें चीनी हैंडलर भी शामिल थे। उन्होंने गरीब युवाओं के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर ठगी की रकम ट्रांसफर की और क्रिप्टोकरेंसी में भी लेनदेन किया। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच कर आरोपियों को पकड़ा। जांच के दौरान पता चला कि धोखाधड़ी की 42.5 लाख रकम 36 बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी, जिसमें से 3,74,065 की रकम तीन सितंबर को शिकायतकर्ता के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से यूको बैंक खाता में आरके पुरम ब्रांच में जमा की गई थी, जिसे उसी दिन एक चेक के माध्यम से निकाल लिया गया था। वह खाता मुनीरिका गांव के रहने वाले सब्बीर अहमद के नाम पर पाया गया।