कांकेर(ईएमएस)। जिले के अंतागढ़ वन परिक्षेत्र द्वारा ग्राम ताड़ोकी में जंगलों को आग से बचाने के उद्देश्य से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन मंडलाधिकारी ऋषभ जैन ने वन प्रहरियों और ग्रामीणों को वनों की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जंगलों को आग से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही आग से सुरक्षा के उपायों और समय पर सूचना देने के महत्व पर भी लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वृक्षा संपदा योजना के तहत किसानों को मिलने वाले लाभ, वनोपज से ग्रामीणों की आजीविका तथा वन प्रबंधन सुदृढ़ीकरण से जुड़े विषयों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर उप वन मंडलाधिकारी विजय चंद्रवंशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी बीरेंद्र यादव, प्रशिक्षु रेंजर प्रांजल, जिला वनोपज अध्यक्ष वासुदेव आंधिया, सदस्य बद्रीनाथ गावड़े, जनपद सदस्य धन्नू धुर्व सहित वन विभाग एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ईएमएस(राकेश गुप्ता)07 फरवरी 2026