धनबाद(ईएमएस)।बीते दस दिनों से कलमबद्ध हड़ताल पर धरना पर बैठे अधिवक्तागण सोमवार से न्यायिक कार्य में हिस्सा लेंगे। शनिवार को अधिवक्ताओं के जनरल बॉडी मीटिंग के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी एवं महासचिव जीतेन्द्र कुमार ने इसकी घोषणा की।इसके पूर्व जनरल बॉडी मीटिंग सुबह 10 बजे शुरू होते ही हो हंगामा शुरू हो गया। अधिवक्ताओं में गुटबाजी साफ दिख रही थी। एक पक्ष हड़ताल को जारी रखने के लिए तथा दूसरा पक्ष हड़ताल वापस लेने की बात कर रहा था जिसमें दोनों पक्षों के बीच कई बार गरमागरमी बहस भी हुई।शुक्रवार के जनरल बॉडी मीटिंग के विपरीत शनिवार को ज्यादातर अधिवक्ताओं ने हड़ताल को वापस लेने की बात मीटिंग में रखी जिसके बाद पदाधिकारियों ने हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की और कहा कि वह सोमवार से काम करेंगे। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एवं महासचिव ने कहा कि जिला प्रशासन ने अब तक सकारात्मक रवैया अपनाते हुए अधिवक्ताओं को काफी मौखिक आश्वासन दिया है।प्रशासन ने जो आश्वासन दिया उसे लिखित में दे क्योंकि एक जगह प्रशासन रोड किनारे गाड़ी लगाने बोल रहा है। दूसरी ओर शुक्रवार को ट्रैफिक के कुछ जवान गाड़ी नहीं लगाने दे रहा था। ऐसे में भविष्य में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।इस स्थिति से बचने के लिए प्रशासन लिखित रूप से यह आश्वासन दे कि जब तक स्थायी पार्किंग की व्यवस्था नहीं बहाल हो जाती तब तक अधिवक्ता रणधीर वर्मा चौक से लेकर कोर्ट परिसर तक सड़क के दोनों ओर अपने गाड़ी की पार्किंग करें। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जो एसोसिएशन का दरवाजा बंद कर रखा है। कर्मवीर सिंह/07फरवरी/26