बालोद(ईएमएस)। जिले में जमीन की रजिस्ट्री दरों में कमी की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में स्वाधीन जैन ने कहा कि जिस तरह रायपुर और कोरबा जिलों में जमीन रजिस्ट्री की दरें कम की गई हैं, उसी तरह बालोद जिले में भी दरों में कमी की जानी चाहिए। उनका कहना है कि वर्तमान में जिले में रजिस्ट्री शुल्क अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों को ऊंची दरों पर रजिस्ट्री करवानी पड़ रही है। उन्होंने बालोद को कृषि प्रधान जिला बताते हुए राज्य शासन और जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि रजिस्ट्री दरों में कमी कर लोगों को राहत दी जाए। उनका कहना है कि दरें घटने से जमीन की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों को आर्थिक राहत मिलेगी और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सत्यप्रकाश(ईएमएस)07 फरवरी 2026