07-Feb-2026
...


हजारीबाग(ईएमएस)।हजारीबाग बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव स्थित जीटी रोड पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों से भरी एक मिनी बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार पांच परीक्षार्थी घायल हो गए।मृतक की पहचान बरकट्ठा थाना क्षेत्र के चेचकपी गांव निवासी 55 वर्षीय जयप्रकाश मेहता के रूप में की गई है।बताया गया कि वे बाइक से अपने नए घर रोमी जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।घायल सभी छात्र डॉ. भीमराव अंबेडकर पब्लिक स्कूल, मलकोको के हैं, जो मां विंध्यवासिनी बीएड कॉलेज, पदमा स्थित परीक्षा केंद्र जा रहे थे।तीन छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है, हालांकि डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।घायलों में खालिद राजा (16), जावेद अख्तर (16), फरहान राजा (17), इलियास आलम (15) और अमन पासवान (16) शामिल हैं। कर्मवीर सिंह/07फरवरी/26