07-Feb-2026
...


साहिबगंज(ईएमएस)।साहिबगंज जिला के उधवा अंचल के राधानगर गांव में आगलगी से दो घर जलकर राख हो गया है।इस आगलगी में घरेलू सामान,आवश्यक कागजात,नगदी समेत हजारों का रूपए का नुकसान आंका गया है। जानकारी के अनुसार राधानगर गांव के सुरेन मंडल एवं महाजनी बेवा अपने अपने घर के अंदर सोए हुए थे।इस बीच शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि अचानक घर में आग लग गई।आग धीरे -धीरे पूरे घर को अपने लपेटे में लिया।कुछ ही क्षणों में दोनों घर जलकर राख हो गया।आगलगी की घटना देखते मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पीड़ित सुरेन मंडल ने बताया कि आगलगी से आवश्यक दस्तावेज,कीमती सामान,करीब बीस हजार नगदी समेत पूरा घर जलकर राख हो गया।वहीं पीड़ित महाजनि बेवा ने बताया कि वो मां बेटा घर के अंदर सो रहे थे इस बीच आगलगी से बड़ी मुश्किल से बाहर निकल कर जान बचाया गया जबकि आग की चपेट में आने से शरीर के कई हिस्सों में जख्मी हुआ है। उन्होंने कहा कि घरेलू सामान सहित करीब 50 हजार नगदी भी जलकर राख हो गया है।बताया जा रहा है कि पटाखा फोड़ने के दौरान पटाखा की चिंगारी घर में गिरने से आगलगी हुआ है।पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। कर्मवीर सिंह/07फरवरी/26