हत्यारोपी ने एक मोबाइल के लिए की थी अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद कर सुपरवाइजर हॉस्टल की झाडियों में फैंका पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर शव और उसकी ई-रिक्शा की बरामद हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने 01 फरवरी 26 से लापता दिव्यांग ई-रिक्शा चालक मनीष की गुत्थी को सुलझाते हुए उसकी हत्या का खुलासा करते हुए एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी ने ई-रिक्शा चालक की हत्या अपने दोस्त फरार बिलाल के साथ मिलकर करने की बात कबूली है। पुलिस ने दबोचे गये हत्यारोपी की निशानदेही से लापता ई रिक्शा चालक का शव बोरे में बंद सुपरवाइजर हॉस्टल की झाडियों से शव और उसकी ई रिक्शा बरामद की है। पुलिस अब हत्या में शामिल फरार दूसरे आरोपी बिलाल की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। इस घटना का खुलासा एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कोतवाली रानीपुर परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि 04 फरवरी को राम आसरे निवासी विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसको दिव्यांग बेटा मनीष जोकि ई-रिक्शा चालक हैं और वह 01 फरवरी की शाम से ई-रिक्शा समेत लापता है। जिसकी परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई, मगर कोई सुराग नहीं लग सका है। मनीष का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधाार पर मनीष की गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी। कप्तान ने बताया कि पुलिस टीम ने लापता मनीष के मोबाइल की डिटेल को खंगाला गया तो उसके नम्बर से आखिर कॉल जिसको की गई थी। पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसको इस नम्बर से अयान ने कॉल किया था। पुलिस ने अयान की तलाश करते हुए उसको दबोच लिया। जब पुलिस ने अयान ऊर्फ सुन्नत पुत्र मेहराज निवासी कुत्तीमार गली ईदगाह रोड़ मोहल्ला पांवधोई कोतवाली ज्वालापुर से मनीष के सम्बंधा में पूछताछ की गई, तो पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने सच्चाई से पर्दा उठा दिया। उन्होंने बताया कि अयान ने खुलासा किया कि उसने 01 फरवरी की शाम को बिष्णुलोक कालोनी जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से उसने गुमशुदा मनीष से कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा और अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। जिसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर सिम तोड़ दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने दोस्त बिलाल, जोकि हाल ही में जेल से छुटकर बाहर आया था, उसकी मदद से मनीष को शराब पीेने के बहाने बुलाया और उसकी गला घोट कर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद कर सुपरवाइजर हॉस्टल के पास झांडियों में फेक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही से मनीष का शव और उसकी ई रिक्शा बरामद कर ली। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ सम्बंधिात धााराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अब हत्या में शामिल उसके साथी बिलाल की तलाश में जुट गयी है। पुलिस बिलाल की गिरफ्तारी के लिए उसके सम्भावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है, जल्द ही फरार मनीष के दूसरे हत्यारोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (फोटो-19) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/07 फरवरी 2026