राज्य
07-Feb-2026


हरिद्वार (ईएमएस)। स्वतंत्रता सेनानी परिवार की पुत्रवधू एवं हिंदी की साहित्यकार डॉ. प्रतिमा शर्मा का निधन हो गया। जिनका अन्तिम संस्कार कनखल शमशान घाट पर किया गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के 4 बजे स्वतं=ता सेनानी परिवार की पु=वधू एवं हिंदी की साहित्यकार डॉ प्रतिमा शर्मा का उम्र 88 वर्ष की उनके कनखल स्थित घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कनखल शमशान घाट में किया गया। डॉक्टर प्रतिमा शर्मा हरिद्वार के सुप्रसि) स्वतं=ता सेनानी रामचंद्र शर्मा के बेटे डॉक्टर सुरेंद्र दत्त शर्मा की अर्धांगिनी थी, उनकी सास एवं जेठ वैद्य विष्णु दत्त शर्मा स्वतंत्रता सेनानी रहे, इस परिवार का महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल आदि से निकट संपर्क था। नेहरू जी कई बार उनके घर पर आए, तीर्थ नगरी हरिद्वार कनखल का यह प्रतिष्ठित स्वतं=ता सेनानी परिवार है। डॉक्टर प्रतिमा शर्मा ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से सुप्रसि) हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन पर पीएचडी की थी। (फोटो-20) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/07 फरवरी 2026