क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


- हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने जताई जा रही संभावना कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार वन मंडल कोरबा में 27 हाथी घूम रहे हैं। पसरखेत रेंज में घूम रहे 14 हाथियों ने ग्राम मदनपुर और छिंदकोना में 8 किसानों की धान, मटर और सब्जी की फसल को बर्बाद कर दिया। धरमजयगढ़ वन मंडल से एक दंतैल हाथी फिर से कुदमुरा रेंज के ग्राम गीतकुंवारी पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। मदनपुर में घूम रहे 14 हाथियों के झुंड में 5 बच्चे भी हैं। हाथियों ने अंकुरित धान को अधिक नुकसान किया है। इसके साथ ही बाड़ी में घुसकर मटर और सब्जी की फसल को रौंदते हुए आगे बढ़ गए। वन विभाग की टीम नुकसान का आंकलन कर रही है। करतला रेंज के चिकनीपाली में 11 हाथी और कोटमेर में एक दंतैल हाथी अकेला ही घूम रहा है। हाथियों के लबेद होकर सक्ती रेंज जाने की संभावना है। इसे देखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी करा दी है। सबसे अधिक खतरा दंतैल हाथियों से ही है। शाम होते ही भोजन की तलाश में दंतैल गांव के आसपास पहुंच जाते हैं। वन विभाग की अलग-अलग टीम हाथियों की निगरानी कर रही है। 08 फरवरी / मित्तल