क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


गुना। पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में महिला पतंजलि योग समिति गुना द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप पार्क में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर के द्वितीय दिवस पर योग शिविर में साध्वी देवादिति जी के सानिध्य में वेद मंत्रों के साथ आरंभ हुआ। मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि तीन दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर के द्वितीय दिवस में गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल सहित 500 से अधिक योग साधकों की उपस्थिति योग किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बहने भी शामिल रही। योग शिविर में स्वस्थ रहने के उपाय बताएं और योग पर विशेष जोर देते हुए ताड़ासन वृक्षासन यौगिक जॉगिंग और सूर्य नमस्कार के 21 बार अभ्यास करवाये साथ ही कुछ आसनों का भी अभ्यास करवाया साथ में प्राणायाम पर भी विशेष फोकस किया और हर प्राणायाम से होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया जैसे की भस्त्रिका प्रणायाम से हमारे श्वसन तंत्र के लिए विशेष लाभकारी होता है कपालभाति प्राणायाम यह हमारे डाइजेशन सिस्टम को स्ट्रांग करता है और शरीर में सबसे महत्वपूर्ण सिस्टम डाइजेशन सिस्टम है अगर डाइजेशन सिस्टम ठीक रहेगा तो हमारे शरीर के सभी सिस्टम ठीक से कार्य करते हैं अनुलोम विलोम प्राणायाम यह हमारे मस्तिष्क संबंधित समस्त समस्याओं के निवारण के लिए होता है इसी तरह उज्जई थायराइड के लिए गले की समस्याओं के लिए भ्रामरी, उद्गित यह भी मानसिक तनाव को दूर करने के लिए हैं और मंडूकासन यह मधुमेह के रोगियों के लिए है इस योग सत्र में हमारे माननीय कलेक्टर महोदय भी शामिल हुए और आपने भी अपनी उद्बोधन में लोगों को यह बताया कि योग के द्वारा जीवन को तनाव रहित किया जा सकता है आपका जीवन तभी जीवन है जब यह शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहे तो ही हम घर परिवार समाज के लिए उपयोगी हो सकते है और नागरिकों को सिविक्स साइंस के बारे में भी कलेक्टर महोदय ने बताया कि हमें हमारे जीवन में सामाजिक समझ होना ही चाहिए साथ में एयर इंडेक्स के बारे में चर्चा करते हुए बताएं कि प्राकृतिक रूप से गुना का एयर इंडेक्स अच्छी कंडीशन में रहता है जो की 50 के लगभग रहता है की कुछ महानगरों में एयर इंडेक्स बहुत ऊपर चला जाता है तो उनको समस्याओं का सामना करना पड़ता है साथ ही डीएम साहब ने कहा कि सब लोगों को योग से जुड़ना ही चाहिए और 1 घंटे अपनी शरीर को स्वस्थ रखने अवश्य ही दें इस कार्यक्रम में साध्वी देवादिती जी कलेक्टर महोदय के अलावा पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी कृष्ण योगेंदर रघुवंशी महिला पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी सुधा त्रिवेदी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी बाबूलाल यादव, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी डॉक्टर एम के विश्वास, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला प्रभारी चंद्र मोहन यादव युवा भारत महेश पाल अन्य 23 क्लासों के योग शिक्षक के साथ-साथ सभी योग साधन भी उपस्थित रहे। कल शिविर का आखिरी दिवस है तो गुना वासियों से यह निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में योग शिविर में शामिल हो और स्वास्थ्य लाभ ले -सीताराम नाटानी ईएमएस