क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


राजगढ़ (ईएमएस ) थाना नरसिंहगढ़ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गैस सिलेंडर चोरी करने वाले 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार 4 फरवरी को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि काली माता मंदिर के पास दो व्यक्ति अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब बेचने हेतु खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां से आरोपियों के कब्जे से लगभग 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब (कीमत लगभग ₹6,000/-) बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा एसबीआई बैंक, उदावत परिसर से गैस सिलेंडर चोरी करना स्वीकार किया गया, जिसे आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। फरियादी नारायण सिंह यादव निवासी सीलखेड़ा ने 4 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह गांव से गैस सिलेंडर लेकर एसबीआई बैंक, उदावत डीडी जमा करने गए थे। बैंक के बाहर मोटरसाइकिल पर गैस सिलेंडर बंधा हुआ था। बैंक से बाहर आने पर गैस सिलेंडर गायब मिला, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों एवं अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोरतम कार्यवाही कर पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा पुलिस पर जन-विश्वास सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।-निखिल कुमार (राजगढ़ )8/2/2026