नई दिल्ली (ईएमएस)। भजनपुरा मेट्रो स्टेशन से गोकलपुरी के बीच अगले 15 दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पानी की पाइपलाइन बिछाने के कारण वजीराबाद रोड पर जाम लग सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग जैसे गोकलपुरी फ्लाईओवर अंडरपास से मौजपुर या दुर्गापुरी चौक, मौजपुर, शाहदरा मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लेने की अपील की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार लोग गोकलपुरी फ्लाईओवर अंडरपास से बाएं मुड़कर मौजपुर की ओर जा सकते हैं। यहां से सीलमपुर या शास्त्री पार्क पहुंचा जा सकता है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/फरवरी/2026