नई दिल्ली (ईएमएस)। जनकपुरी में जल बोर्ड के खुले गड्ढे में गिरकर कमल ध्यानी की मौत के मामले में चौंकाने वाली संवेदनहीनता सामने आई है। कई लोगों ने कमल को गड्ढे में देखा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की या पुलिस को सूचित नहीं किया। दिल्ली जल बोर्ड के सब-कांट्रेक्टर राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है, जिसने कमल को तड़पता देख भी सहायता नहीं की। पुलिस इसे आपराधिक लापरवाही मानकर आगे की जांच कर रही है। सभी सर्द रात में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मौत के मुंह में छोड़कर अपने-अपने घर को चले गए। शनिवार को इस पूरे मामले में पहली गिरफ्तारी हुई। यह गिरफ्तारी दिल्ली जल बोर्ड उस सब-कांट्रेक्टर राजेश प्रजापति की है, जिसने कमल को गड्ढे में गिरा देखा पर न उसकी सहायता की और न ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस अब उस गार्ड की तलाश में है, जिसने राजेश प्रजापति को युवक के गड्ढे में होने की सूचना दी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/फरवरी/2026