क्षेत्रीय
बिलासपुर (ईएमएस)। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के 30 करोड़ से अधिक मेहनतकश शामिल होंगे।हड़ताल के दौरान सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण का विरोध, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती सहित अन्य मांगें प्रमुख रहेंगी। इसी क्रम में ट्रेड यूनियन कौन्सिल, बिलासपुर के निर्णयानुसार 12 फरवरी को सुबह 11 बजे नेहरू चौक में धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय एवं राज्य सरकार से जुड़े संगठनों तथा असंगठित क्षेत्र के मजदूर बड़ी संख्या में भाग लेंगे। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 08 फरवरी 2026