बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के सहयोग से लीगल एड डिफेंस कौंसिल के लिए एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीसरा चरण शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कहा कि लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करने तथा संविधान के अनुच्छेद 39्र को सशक्त रूप से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि वंचित वर्गों को प्रदान की जाने वाली विधिक सहायता की गुणवत्ता न्याय प्रणाली की विश्वसनीयता को प्रभावित करती है। मुख्य न्यायाधीश ने चीफ एवं डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसिल की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए प्रतिभागियों से अनुभव साझा करने एवं व्यावहारिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने का आह्वान किया।उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कई माननीय न्यायाधीशों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्यभर से 74 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 08 फरवरी 2026