क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


- 3000 विद्यार्थियों व अभिभावकों हुए शामिल बिलासपुर (ईएमएस)। डीएवी स्कूल द्वारा स्वास्थ्य, खेलकूद एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्षिक खेल महोत्सव को फिटनेस कार्निवल के रूप में आयोजित किया गया। इस आयोजन में लगभग 3000 विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता की। पुरस्कार वितरण समारोह में कई अभिनव एवं प्रेरणादायी मार्च पास्ट प्रस्तुत किए गए, जिनमें दादी-नाती कार्यक्रम, स्वस्थ भोजन, इको क्लब, संस्कार क्लब, घुड़सवारी, द्रोणाचार्य समुदाय तथा बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा प्रदर्शन प्रमुख रहे। देशभक्ति और आत्मरक्षा का दिया संदेश नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के 900 विद्यार्थियों ने भारतीय सेना की वेशभूषा में देशभक्ति नृत्य एवं मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। वहीं 600 माताओं व विद्यार्थियों ने मी एंड मॉम’कार्यक्रम में तिरंगे की वेशभूषा में भावपूर्ण प्रस्तुति दी। 200 छात्राओं द्वारा लाठी, मार्शल आर्ट एवं योग आधारित आत्मरक्षा प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा। राष्ट्रीय खेलों के विजेताओं का सम्मान हरिश दुहान, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, एसईसीएल ने दिल्ली में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेलों में 50 पदक जीतने वाले 23 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सभी पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए तथा स्वर्ण पदक विजेताओं को अतिरिक्त सम्मान राशि दी गई। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 08 फरवरी 2026