क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


- तीसरे दिन निकली पालखी यात्रा,ढोल-ताशों और जयघोष के बीच निकली पालखी यात्रा बिलासपुर (ईएमएस)। महाराष्ट्र मंडल द्वारा श्री संत गजानन महाराज के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय समारोह के अंतर्गत तृतीय दिवस का कार्यक्रम शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। पारिजात कॉलोनी स्थित श्री संत गजानन महाराज मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।महाराष्ट्र मंडल के सचिव समीर भूरंगी ने बताया कि प्रकट उत्सव के शेष दिनों में भी धार्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भजन मंडली ने बांधा समां कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 4 बजे रेणुका भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन से हुई। भक्ति से ओत-प्रोत भजनों और मधुर संगीत ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु झूमते-गाते हुए श्री गजानन महाराज के नामस्मरण में लीन नजर आए। पालखी यात्रा बनी मुख्य आकर्षण सायंकाल 5.30 बजे संत गजानन महाराज की पालखी यात्रा निकाली गई, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। पालखी यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पारिजात कॉलोनी के जी, जे एवं ढ्ढ ब्लॉक, तेजस्विनी छात्रावास के सामने से होते हुए पारिजात एक्सटेंशन स्थित शिव मंदिर पहुँची। वहां विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात साई माऊली साई के दर्शन किए गए। इसके बाद पालखी पुन: मंदिर परिसर लौटकर संपन्न हुई। ढोल-ताशों की गूंज और पुष्पवर्षा पालखी यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ढोल-ताशों की गूंज, जय श्री गजानन महाराज के जयकारे और पुष्पवर्षा से वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में सहभागी बने। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर संत गजानन महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। मनोज राज/योगेश विश्वकर्मा 08 फरवरी 2026