08-Feb-2026
...


पटना, (ईएमएस)। रविवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय, पटना में पूर्व विधानपार्षद स्व. केदार नाथ पाण्डे के सुपुत्र एवं प्रख्यात समाजसेवी आनंद पुष्कर ने जनता दल (यू) का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें सदस्यता रसीद प्रदान कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और हार्दिक शुभकामनाओं के साथ जद (यू0) परिवार में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि आनंद पुष्कर जमीन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनके जद (यू0) परिवार में शामिल होने से पार्टी को नई ऊर्जा और युवा जोश मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में आनंद पुष्कर न्याय के साथ विकास की धारा को और मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, चंदन कुमार सिंह, परमहंस कुमार सहित कई गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संतोष झा- ०८ फरवरी/२०२६/ईएमएस