08-Feb-2026
...


नर्मदापुरम(ईएमएस)। शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में शनिवार को आरडीसी परेड दिल्ली से लौटी सीनियर अंडर ऑफिसर पूनम धुर्वे का भव्य स्वागत किया गया। पूनम धुर्वे आरडीसी दिल्ली 2026 में सहभागिता कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कामिनी जैन ने छात्रा का स्वागत करते हुए पूनम धुर्वे की मेहनत की सराहना की और कहा कि गांव की बेटी ने अपनी अथक परिश्रम से दिल्ली परेड में अपना स्थान अर्जित किया है। कर्तव्य पथ पर होने वाली यह परेड राष्ट्र को एकता और अखंडता में बांधने का प्रतीक है। एनसीसी आपके अंदर अनुशासन ,कर्तव्य निष्ठता एवं देशप्रेम को दर्शाता है ,इसका मूल मंत्र एकता और अनुशासन है ।यह प्रशिक्षण चरित्र निर्माण, निस्वार्थ सेवा और साहसिक भावना को बढ़ाता है। इस अवसर डॉ कीर्ति दीक्षित ने छात्रा को शुभकामनाएं दी एवं उसके कठिन परिश्रम की सराहना की। शैलेंद्र तिवारी ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस स्वागत इस अवसर पर डॉ भारती दुबे ,डॉ पुष्पा दुबे, डॉ श्रुति गोखले ,डॉ हर्षा चाचाने, डॉ रश्मि श्रीवास्तव, डॉ संगीता अहिरवार,डॉ कंचन ठाकुर, डॉ रागिनी सिकरवार, डॉ रामबाबू मेहर, नारायण सिंह उपरेलिया सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं कैडेट्स ने भव्य स्वागत किया। ईएमएस / 08/02/2026