क्षेत्रीय
भिंड ( ईएमएस ) | स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन एवं भारतीय किसान संघ के संयुक्त तत्वावधान में 21 फरवरी को दंदरौआ धाम में प्रकृति सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक नमो नारायण दीक्षित ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश टाटा, आचार्य मनीष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला करेंगे। वहीं कार्यक्रम में मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्रा एवं किसान संघ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।