रांची(ईएमएस)।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा है वर्ष 2047 के विकसित भारत को लक्ष्य को रखकर केंद्र सरकार ने देश का आम बजट पेश किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर संवाद कायम करने के लिए रविवार को रांची में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में अजीत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूढ़ी ने सिलसिलेवार रूप से बजट की खूबियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना, एमएसएमई, स्वास्थ्य का क्षेत्र, शिक्षा और भविष्य के भारत को देखते हुए अन्य सेक्टर पर प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बायोफार्मा सेक्टर में भारत को हब बनाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सेमी कंडक्टर के निर्माण पर फोकस किया गया है।इस सेक्टर में राज्यों की भूमिका भी सुनिश्चित की गई है। राजू प्रताप रूढ़ी ने कहा कि आधारभूत संरचना पर काम करते हुए बजट में रिस्क मैनेजमेंट फंड अलॉट किया गया है। पर्यावरण की सुरक्षा पर फोकस करते हुए केंद्र सरकार ने कार्बन सिंक कार्बन कैपचरिंग के लिए बीस हजार करोड रुपए का आवंटन किया है। राजीव प्रताप रूढ़ी ने बजट के संबंध में बताया कि आने वाले दिनों में एक लाख डॉक्टर को ट्रेंड करना डेढ़ लाख हेल्थ केयर परसों बनाना सरकार का लक्ष्य है। जबकि वेटरनरी के क्षेत्र में भी बीस हजार ट्रेंड डॉक्टर को बनाना सरकार ने तय किया है। टूरिज्म को बढ़ाने के लिए सरकार ने इस बजट में बीस हजार नई गाइड बनाने के लिए व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्र सरकार का विशेष ध्यान है। रेलवे सेक्टर का जिक्र करते हुए राजीव प्रताप रोहिणी ने कहा कि झारखंड समेत सभी राज्यों में रेल नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। ट्रैक का दोहरीकरण इलेक्ट्रिक फिकेशन और आरओबी के निर्माण समेत स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना केंद्र सरकार का लक्ष्य है। झारखंड के संबंध में राजीव प्रताप रोधी ने कहा कि बजट में राज्य के हितों का पूरा ख्याल रखा गया है। हालांकि प्रेस वार्ता के दौरान राजीव प्रताप रूढ़ी ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास को उम्मीद के अनुरूप गति नहीं मिल रही है। कर्मवीर सिंह/08फरवरी/26