दतिया ( ईएमएस ) दतिया के उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम पठरा में रविवार सुबह एक किसान ने कुएं पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान परशुराम यादव के रूप में हुई है। वह अपने भतीजे की हत्या के बाद से तनाव में चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, परशुराम यादव पुत्र महेश यादव रोज की तरह रविवार सुबह घर से खेत पर स्थित कुएं पर नहाने के लिए निकले थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कुएं पर पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें मोटर पंप के सहारे रस्सी के फंदे पर लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही उनाव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक खेती-किसानी का काम करता था। करीब एक माह पहले उसके भतीजे सुरेंद्र यादव की पट्ठापुरा क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी थी तभी से वह सदमे में था | पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है |