भोपाल(ईएमएस)। नये शहर के चूनाभट्टी थाना इलाके में स्थित बाबा नगर में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान उस समय दहशत फैल गई जब इसमें शामिल दो हिस्ट्रिशीटर बदमाश पुरानी रजिंश को लेकर आपस में भिड़ गए। इस बीच एक बदमाश ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसके हाथ में घातक चोंट आई है। वारदात के समय आरोपी के साथ उसके दो साथी भी मौजूद थे, बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बाबा नगर में रहने वाला सुमित बैरागी आदतन बदमाश है, उसके खिलाफ कई अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, और वह थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। शुक्रवार रात वह पड़ोसी के शादी समारोह में शामिल होने गया था। यहॉ सुमित एक कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। बताया गया है की इस दौरान उसके मोबाइल की फ्लैश लाइट जली हुई थी। तभी क्षेत्र में रहने वाला दूसरा आदतन बदमाश सचिन महाले भी शादी समारोह में आकर उसके नजदीक बैठ गया। सचिन ने सुमित बैरागी से मोबाइल की जल रही लाइट से परेशानी होने की बात कहते हुए उसे बंद करने को कहा। इसी बात पर दोनो के बीच बहसबाजी शुरु हो गई। विवाद बढ़ने पर सचिन और उसके दोस्त सुमित मालवीय और भूरा ने मिलकर सुमित के साथ गाली-गलौच करनी शुरु कर दी। सुमित के कड़ा विरोध करने पर सचिन ने अपने पास रखा चाकू निकाकर सुमित के गले पर वार किया। बचने के प्रयास में चाकू के वार उसके कंधे से नीचे हाथ तक काफी लबा गहरा घाव हो गया। उसके घायल होने पर आरोपी उसे धमकाते हुए फरार हो गए था। बाद में घायल को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियो को धर दबोचा। बताया जा रहा है की एक ही इलाके में रहने के कारण बदमाशो में पुरानी रजिंश भी चल रही थी, फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है। जुनेद / 8 फरवरी