जबलपुर (ईएमएस)।गढ़ा थाना अंतर्गत सुविधा मार्केट के सामने रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजीनियर से रंगदारी वसूलने दो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. घटना के संबंध में गढ़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्ति नगर निवासी 35 वर्षीय रेलवे इंजीनियर कुनाल कुमार कार्यालय से लौटते समय सुविधा मार्केट में सब्जी खरीदने के लिये रुके, उसी दौरान मोटर सायकल में दो लड़के आए और गाली गलौच कर दो हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे मना करने पर बाइक चला रहे लड़के ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे उनके हाथ के अंगूठे और उंगली में चोट आ गई. पुलिस ने अज्ञात लड़कों के खिलाफ धारा 296 (बी), 118(1), 119(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। सुनील साहू / शहबाज / 08 फरवरी 2026