नई दिल्ली (ईएमएस)। जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से बाइकर की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति के कर्मचारी योगेश को इटावा से गिरफ्तार किया गया है। योगेश हादसे के वक्त मौके पर मौजूद था और उसने ही सब-कॉन्ट्रैक्टर को सूचना दी थी। बाद में उसने परिजनों को गुमराह कर फरार हो गया था। जांच में सामने आया है कि हादसे के समय योगेश मौके पर मौजूद था। उसी ने सब-कॉन्ट्रैक्टर को दुर्घटना की सूचना दी थी। हालांकि, जब देर रात मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तो योगेश ने उन्हें गुमराह करते हुए कहा कि उसे घटना की कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/08/फरवरी/2026