क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) परिचित युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार युवक ने उसके साथ नाबालिग रहते भी दुष्कर्म किया था जिसके चलते मामले में पाक्सो एक्ट की धारा भी लगाई गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 2022 में उसकी पहचान रितिक कुशवाह से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी इस दौरान रितिक ने उससे शादी का वादा किया और जुलाई 2025 में उसे अपने दोस्त रमन के कमरे पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नवंबर माह में लिबोंदी क्षेत्र में अपने एक अन्य दोस्त के कमरे पर ले जाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया और इस तरह आरोपी उससे शादी का वादा करते अलग अलग जगह पर ले जाकर 6 बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 08 फरवरी 2026