08-Feb-2026
...


भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सम्मेलन को संबोधित करेंगे धार (ईएमएस)। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अंतर्गत विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट ( VB G RAM G) के जन जागरण को लेकर आज सोमवार 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय जन प्रतिनिधियों का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा तथा केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती विधायक श्रीमती नीना वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह जी चावड़ा का प्रथम नगर आगमन पर किसान मोर्चा विभिन्न मंचों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। जिला स्तरीय सम्मेलन में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक भाजपा वरिष्ठ नेता जिले के जनप्रतिनिधि किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष जी रामजी जिला टोली समेत अनेक सहकारिता से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी। ईएमएस/ 08/02/2026