व्यापार
09-Feb-2026
...


- रुपया शुक्रवार को 90.65 पर बंद हुआ था मुंबई (ईएमएस)। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे मजबूत होकर 90.44 पर पहुंच गया। शुक्रवार को यह 90.65 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कमजोरी के बाद रुपये ने तेजी दिखायी। रुपए की मजबूती के पीछे सबसे बड़ा कारण भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार होना है। इस समझौते के तहत दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए कई वस्तुओं पर आयात शुल्क कम करेंगे। डॉलर इंडेक्स में 0.05 प्रतिशत की गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे समझौते और बाजार स्थिरता रुपये की मजबूती के लिए सहायक रहेगी। सतीश मोरे/09फरवरी ---