नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों में बम धमाके की धमकी दी गई है। अब तक करीब 10 स्कूलों को भेजे गए ईमेल में संसद में धमाके की भी धमकी दी गई है। संसद पर हमले के लिए फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु का नाम लेते हुए मंसूबे जाहिर किए गए हैं। दिल्ली में एक बार फिर कई स्कूलों में बम धमाके की धमकी दी गई है। अब तक करीब 10 स्कूलों को भेजे गए ईमेल में संसद में धमाके की भी धमकी दी गई है। संसद पर हमले के लिए फांसी पर चढ़ाए गए आतंकवादी अफजल गुरु का नाम लेते हुए मंसूबे जाहिर किए गए हैं। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान। दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राजधानी में 10 स्कूलों में बम की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीमों को मौके पर भेजा गया। हालांकि, खबर लिखने जाने तक किसी स्कूल में कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला है। हाल के दिनों में कई बार इस तरह दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां दी गईं। स्कूलों को भेजे गए ईमेल में कई भड़काऊ और परेशान करने वाली बातें लिखी हैं। इसमें लिखा गया है, दिल्ली बनेगा खालिस्तान। पंजाब खालिस्तान है। अफजल गुरु की याद में। ईमेल में आगे तारीख और समय बताते हुए संसद में धमाके की धमकी भी दी गई है। ईमेल भेजने वाले ने लिखा है कि 13 फरवरी को दोपहर 1:11 पर यह धमाका होगा। गौरतलब है कि 2001 में संसद पर हुए हमले की तारीख भी 13 ही थी, हालांकि महीना दिसंबर का था। धमकी भरा ईमेल्स में अफजल गुरु को याद किया गया है, जिसे आज ही के दिन 2013 में भी फांसी की सजा दी गई थी। स्कूलों को उड़ाने की धमकी वाले ईमेल की वजह एक बार फिर स्कूलों से बच्चों के घरों तक हड़कंप मच गए। धमकियों के बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस के अनुसार, कई शैक्षणिक संस्थानों से सुबह के समय इमर्जेंसी कॉल मिले। इसके बाद दमकल गाड़ियां और बम निरोधक दस्ते तुरंत उन स्थानों पर भेजे गए। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, आज कुल 10 स्कूल को बम की धमकी मिली। दमकल सेवा दल तुरंत परिसर में पहुंचे। तलाशी ली जा रही है। एहतियात के तौर पर इन सभी स्कूल को खाली करा लिया गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/फरवरी/2026