जांजगीर(ईएमएस)। जिले के तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पुछेली में अवैध रेत खनन की सूचना पर राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम के मौके पर पहुंचते ही हाईवा चालकों में हड़कंप मच गया और कई चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान अवैध रेत से भरे 6 हाईवा जब्त किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार वाहन मालिकों को बुलाकर अवैध परिवहन पर नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा तथा आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम पवन कोसमा ने बताया कि टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भागने लगे, जिसके बाद मौके पर खड़े सभी संदिग्ध हाईवा जब्त कर लिए गए। साथ ही जब्त वाहनों की सूचना आरटीओ और डीपीएस को भी दे दी गई है। जब्त किए गए वाहन CG 10 AE 8615 – दिलीप,CG 11 BJ 6826 – चंद्रशेखर खांडेकर,CG 11 BN 7736 – संत कुमार नायक,CG 15 DV 2098 – पंकज अग्रवाल,CG 10 BR 1174 – सचिन प्रसाद केसरी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सत्यप्रकाश(ईएमएस)09 फरवरी 2026