क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


जांजगीर-चांपा(ईएमएस)। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पेट्रोल टंकी फटने से बाइक धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान बाइक चालक पास में ही गहरी नींद में सोता नजर आया। जानकारी के अनुसार यह घटना सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के ग्राम पड़निया की है। बाइक चालक मनीराम यादव सर्वमंगला से अपने गृह ग्राम पड़निया लौट रहा था। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं सो गया। इसी दौरान बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सत्यप्रकाश(ईएमएस)09 फरवरी 2026