राज्य
शहडोल,(ईएमएस)। शहडोल के धनपुरी में रविवार को सीएम के दौरे के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब उनका काफिला कॉलेज तिराहा से आगे बढ़ा। सभास्थल से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता काफिले की ओर बढ़े तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने एक आरक्षक से डंडा लेकर खुद प्रदर्शनकारियों पर लाठी भांजी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिराज/ईएमएस 09फरवरी26 ----------------------------------