फरीदाबाद (ईएमएस)। फरीदाबाद में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला में शनिवार को झूला टूटने की घटना के बाद झूला जोन को लगातार तीसरे दिन भी बंद रखा गया है। मेला प्राधिकरण ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झूला जोन में स्थित खानपान और मनोरंजन के अन्य स्टॉलों को भी खोलने की अनुमति नहीं दी है। फरीदाबाद में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला में शनिवार को झूला टूटने की घटना के बाद झूला जोन को लगातार तीसरे दिन भी बंद रखा गया है। मेला प्राधिकरण ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झूला जोन में स्थित खानपान और मनोरंजन के अन्य स्टॉलों को भी खोलने की अनुमति नहीं दी है। सावधानी के तौर पर बिजली विभाग ने झूला जोन का बिजली कनेक्शन भी काट दिया है, ताकि किसी तरह की और दुर्घटना न हो। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी सुरक्षा जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक झूला जोन बंद ही रहेगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/फरवरी/2026