राज्य
09-Feb-2026


फरीदाबाद (ईएमएस)। हरियाणा में फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ की नीमका जिला जेल में रविवार देर रात आतंकी गतिविधियों के आरोप में बंद 20 वर्षीय अब्दुल रहमान की उच्च सुरक्षा बैरक में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र का रहने वाला था। हरियाणा में फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ की नीमका जिला जेल में रविवार देर रात आतंकी गतिविधियों के आरोप में बंद 20 वर्षीय अब्दुल रहमान की उच्च सुरक्षा बैरक में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र का रहने वाला थाहै जिसके बाद सह-कैदी अरुण चौधरी ने कथित रूप से नुकीली वस्तु से अब्दुल रहमान पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रहमान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के आरोपी कैदी पर पहले से अनेक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी तिगांव अशोक वर्मा का कहना है कि आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और जेल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के आदेश दिए हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/फरवरी/2026