कावड़ यात्रा के मार्ग पर नगर निगम प्रवर्तन दल ने चलाया अतिक्रमण हटाने का अभियान अलीगढ़ (ईएमएस)। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के दिशा-निर्देश पर नगर निगम अलीगढ के प्रवर्तन दल ने महाशिवरात्रि के दृष्टिगत परंपरागत निकलने वाले कावड़ यात्रा के रूट पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। अभियान के क्रम मे प्रवर्तन दल ने खेरेश्वर धाम के दोनों साइडो पर अवैध रूप से खडे होने वाले वेंडर्स, धकेल और कई दुकानदारों को चेतावनी दी साथ ही साथ वहाँ खड़े अवैध धकेल वालो के सामान को जब्त किया। नगर आयुक्त ने कहा महाशिवरात्रि के दृष्टिगत कावड़ यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने का प्रयास लगातार नगर निगम द्वारा किया जा रहा है और इस प्रयास मे जो लोग भी अतिक्रमण के रूप मे बाधा डालेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी व उनका सामान जब्त किया जायेगा ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 09 फरवरी 2026