अलीगढ़ (ईएमएस)। एसएसपी द्वारा आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत अचलेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण कर थाना क्वार्सी व गांधीपार्क क्षेत्रों में पैदल गश्त् की गई। एसएसपी नीरज जादौन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसएसपी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । एसएसपी द्वारा थाना क्वार्सी एवं गांधीपार्क क्षेत्रान्तर्गत क्वार्सी चौराहा से रामबाग चुग्गी, किशनपुर तिराहा, गांधी आई तिराहा, मीनाक्षी पुल दुबे का पडाव होते हुए अचलेश्वर महादेव मंदिर,कम्पनी बाग, रोडवेज, अग्रसेन तिराहा तक तक संवेदनशील क्षेत्रों, मिश्रित आबादी, चौराहों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया एवं लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय कमलेश कुमार, थाना प्रभारी क्वार्सी, गांधीपार्क व अन्य संबंधित मौजूद रहे । ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 09 फरवरी 2026