नई दिल्ली (ईएमएस)। बाहरी दिल्ली के बवाना में एक प्लास्टिक व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन-चार बदमाशों ने व्यापारी का पीछा कर उसे घेर लिया और नजदीक से गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हत्या के पीछे आपसी रंजिश या कारोबारी विवाद की आशंका पर जांच जारी है, जिससे इलाके में दहशत है। बताया जा रहा है कि बदमाशों को देखते ही व्यापारी ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे घेर लिया और नजदीक से गोलियां मार दीं। व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/फरवरी/2026