क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


- दो गिरफ्तार, शराब तस्कर भी गिरफ्तार - नगर थाना में उत्पाद निरीक्षक ने कराया प्राथमिकी मधुबनी, (ईएमएस)। उत्पाद विभाग के नकली कर्मी बन कर एक शराब तस्कर को पकड़ने, उसके साथ मारपीट करने एवं गलत तरीके से छोड़ने के एवज में 80 हजार रुपये मांग किये जाने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद उत्पाद विभाग हड़कत में आयी और राजनगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में दो नकली कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर के कमल कुमार, एवं रांटी बरई टोल निवासी दुर्गेश कुमार के रुप में की गयी है। पुलिस गिरफ्त में लिये गये व्यक्ति से पूछताछ किया गया। हालांकि पुलिस ने शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि बीते 8 फरवरी को किसी व्यक्ति ने उत्पाद विभाग को सूचना दिया कि एक व्यक्ति को उत्पाद विभाग के कर्मी द्वारा पकड़ा गया है। जिसे छोड़ने के एवज में पैसे की मांग की जा रही है। सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक विजय कांत ठाकुर ने उत्पाद विभाग की टीम तैयार कर घटनास्थल राजनगर थाना क्षेत्र प्रस्थान किया। उत्पाद विभाग की टीम और राजनगर थाना पुलिस के साथ राजनगर थाना क्षेत्र के पिलखबार गांव में छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जिस शराब तस्कर को गिरफ्तार कर परिजन से पैसे की मांग किया जा रहा था, उस तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नगर थाना में पूछताछ मे शराब तस्कर ने बताया कि वह शराब लेकर तस्करी के लिये जा रहा था। जिसे दो युवकों ने अपने आप को उत्पाद विभाग का कर्मी बता कर पकड़ लिया। पहले मारपीट किया फिर अस्सी हजार रुपये की मांग करने लगा। पैसे की मांग तस्कर के भाई से फोन पर किया। शराब तस्कर की पहचान जयनगर कमलाबारी का सुभाष यादव के रुप में की गयी है। इस मामले में उत्पाद विभाग के सदर उत्पाद निरीक्षक इंद्रमणि के बयान पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया है कि उत्पाद विभाग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो लोगों सहित तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।