क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। माढ़ोताल पुलिस ने औरिया मटर मंडी के सामने हनुमान मंदिर के बाजू से हाईवे सर्विस रोड में अपराध करने की नीयत से पिस्टल खोसे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्टल और एक कारतूस जब्त किया है| माढ़ोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार औरिया मटर मंडी के सामने हनुमान मंदिर के बाजू से हाईवे सर्विस रोड में पिस्टल खोसे पड़वार तिरहा सूरतलाई कटंगी रोड माढ़ोताल निवासी 36 वर्षीय नीरज जैन को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक लोडेड कारतूस जब्त करते हुए आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये मामला जांच में लिया है। उल्लेखनीय है कि पकड़े गए आरोपी नीरज जैन के विरूद्ध जुआ, आबकारी एक्ट के पूर्व से 3 अपराध पंजीबद्ध है। सुनील साहू / मोनिका / 09 फरवरी 2026