क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


- निर्धारित लक्ष्य अनुरूप वसूली कार्य में जुटा निगम का राजस्व अमला कटनी (ईएमएस)। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों को बकाया करों के सहजता से भुगतान की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए रोजाना वार्डवार विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार 8 जनवरी को शहर के दो स्थलों एनकेजे बजरिया एवं दुर्गा चैक खिरहनी में प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर संग्रहण शिविर आयोजित कर नागरिकों ने संपत्तिकर, जलकर सहित अन्य करों का भुगतान करने की सुविधा प्रदान की गई। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर वित्तीय वर्ष के निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति को दृष्टिगत रखते हुए निगम का राजस्व अमला सक्रिय रूप से कार्यरत है। जिसके तहत कर संग्रहण को गति देने हेतु वार्ड स्तर पर शिविरों के आयोजन के साथ-साथ वसूली हेतु गठित दल के द्वारा करदाताओं एवं शासकीय विभागों एवं संस्थाओं के प्रमुखों से से डोर-टू-डोर संपर्क भी किया जाकर बकाया करों की राशि को जमा करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बार-बार समझाईश एवं नोटिस देने के बाद भी जिन बड़े करदाताओं के द्वारा बकाया कर की राशि जमा नहीं की जा रही है उनकी सम्पत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई एवं वैद्यानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए नीलाम करने की कार्यवाही भी प्रस्तावित की जा रही है। मंगलवार को यहां आयोजित होंगे विशेष शिविर निगम प्रशासन द्वारा करदाताओं की सुविधा हेतु मंगलवार को मंगलवार 10 फरवरी को गायत्री नगर राम मंदिर के पास तथा आधारकाप में केशरवानी आटा चक्की के पास प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाकर नागरिकों को बकाया कर जमा करने की सुविधा प्रदान की जायेगी। वहीं निगम स्वामित्व की दुकानदारों की सुविधा के मद्देनजर आयोजित किये जाने वाले शिविर के तहत मंगलवार 10 फरवरी को झंडा बाजार में शिविर का आयोजन किया जाकर निगम स्वामित्व की दुकानदारों को बकाया किराया राशि जमा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। निगम प्रशासन द्वारा करदाताओं से अपील की गई है कि वे समय सीमा के भीतर अपने बकाया करों का भुगतान कर नगर निगम के विकास एवं जनहित कार्यों में सहयोग प्रदान करें। ईएमएस/ 9 फरवरी 2026