क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) विगत दिनों शहर में किन्नरों के दो गुटों में हुएं बहुचर्चित विवाद मामले में गिरफ्तार किन्नर सपना गुरु के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस लापरवाही के चलते उसे जमानत मिल गई थी। इस लापरवाही के चलते पंढरीनाथ थाना प्रभारी अजय राजोरिया को लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले में डीसीपी जोन-1 लालकृष्ण चंदानी के अनुसार थाना प्रभारी अजय राजोरिया को प्रशासनिक कारणों से पुलिस लाइन भेजा गया है। डीसीपी के अनुसार, किन्नर विवाद में आरोपी सपना गुरु के खिलाफ दर्ज एक मामले की केस डायरी समय पर कोर्ट में पेश नहीं की गई थी। इस लापरवाही के चलते आरोपी को जमानत मिल गई। मामले की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने टीआई की भूमिका को संदिग्ध माना, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।